Indian History One Liner Questions In Hindi/भारतीय इतिहास से सम्बंधित प्रश्नोतरी: मुगलकाल Mughal Period (1526 AD to 1857 AD)
अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job) के लिए UPSC, SSC, NDA, Defense, Police, SSC, HSSC, TET, RRB NTPC, Banking, State Recruitment Board etc. एग्जाम (Government Entrance Exam) की तेयारी कर रहे हैं तो Preprise की भारतीय इतिहास (Indian History) की इस महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज (Important Test Series in Hindi) प्रश्नोतरी (One Liner Questions Answers In Hindi) का लाभ उठाईये| इस टेस्ट सीरीज में आप मुगलकाल Mughal Period (1526 AD to 1857 AD) One Liner Questions In Hindi का लाभ उठा पायेंगे |
Important Questions मुगलकाल Mughal Period (1526 AD to 1857 AD) in Hindi
Q1. मुगल वंश का संस्थापक कौन था?
Ans. बाबर
Q2. पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ?
Ans. 21 अप्रैल, 1526
Q3. भारत में ग्रांड ट्रंक रोड बनवाई थी?
Ans. शेरशाह सूरी ने
Q4. 1526 ई. में बाबर ने किस वंश के शासक को परास्त कर मुगल साम्राज्य की नींव डाली?
Ans. लोदी वंश के
Q5. गुजरात विजय की यादगार में अकबर ने किसका निर्माण कराया था?
Ans. बुलंद दरवाजा
Q6. 6 अप्रैल, 1556 को पानीपत की दूसरी लड़ाई किसके बीच हुई थी?
Ans. अकबर और हेम के
Q7. प्रसिद्ध मुस्लिम शासिका चाँद बीबी, जिसने बरार को अकबर को सौंपा, किस राज्य से सम्बन्धित थी?
Ans. अहमदनगर से
Q8. ‘दीन-ए-इलाही‘ नामक नया धर्म किसके द्वारा शुरू किया गया था?
Ans. अकबर के
Q9. मुगल प्रशासन व्यवस्था में मनसबदारी प्रणाली को किसने प्रारम्भ किया?
Ans. अकबर ने
Q10. ‘आइन-ए-अकबरी‘ एक महान् ऐतिहासिक कृति किसके द्वारा लिखी गई थी?
Ans. अबुल फजल के
Q11. मुगलकाल की राजभाषा कौन थी?
Ans. फारसी
Q12. सती प्रथा की भर्त्सना करने वाला मुगल सम्राट् था?
Ans. अकबर
Q13. किस युद्ध से भारत में मुगल राज्य की नींव पड़ी?
Ans. पानीपत का प्रथम युद्ध
Q14. किसने अकबर की जीवन-कथा लिखी थी?
Ans. अबुल फजल ने
Q15. मुगल चित्रकारी ने किसके शासनकाल में पराकाष्ठा चरमोत्कर्ष प्राप्त किया?
Ans. जहाँगीर के
Q16. शेरशाह की महानता का द्योतक क्या है?
Ans. प्रशासनिक सुधार
Q17. किस मुगल शासक ने भारत की वनस्पतियों और प्राणी जगत्, ऋतुओं और फलों का विशद् विवरण अपनी दैनन्दिनी (डायरी) में दिया है?
Ans. बाबर ने
Q18. अपने काल का महान् संगीतज्ञ तानसेन किसके दरबार में थे?
Ans. अकबर
Q19. ‘हुमायूँनामा‘ किसने लिखा था?
Ans. गुलबदन बेगम ने
Q20. किस मुगल सम्राट ने सैय्यद भाइयों को गिराया?
Ans. मुहम्मदशाह ने
Q21. कौन अन्तिम मुगल सम्राट थे?
Ans. बहादुरशाह ।
Q22. अकबर के शासन में ‘महाभारत‘ का फारसी भाषा में अनुवाद किया गया था, वह किस नाम से जाना जाता है?
Ans. रज्मनामा
Q23. अकबर के शासनकाल में भूराजस्व सुधारों के लिए कौन उत्तरदायी था?
Ans. टोडरमल
Q24. अकबर द्वारा वनवाए गए उपासना-भवन पूजा-गृह का क्या नाम था ?
Ans. इबादतखाना
Q25. सुप्रसिद्ध संगीतजद्वय तानसेन और बैजू बावरा किसके शासनकाल में सुविख्यात थे?
Ans. अकबर के
Q26. किसने मुगल साम्राज्य की राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानान्तरित की?
Ans. शाहजहाँ ने
Q27. ‘रामचरितमानस‘ के लेखक तुलसीदास किसके शासनकाल से सम्बन्धित थे?
Ans. अकबर के
Q28. किस स्थान पर नादिरशाह ने चढ़ाई नहीं की थी?
Ans. कन्नौज
Q29. अकबर के युवावस्था में उसका संरक्षक था?
Ans. बैरम खाँ
Q30. किसने ऐसे बाग-बगीचे, जिसमें बहता पानी हो, के निर्माण की परम्परा की शुरुआत की थी?
Ans. बाबर ने
Q31. राजा बीरबल की उपाधि किसे दी गई थी?
Ans. महेश दास को
Q32. औरंगजेब ने ज्यादा भवनों का निर्माण नहीं करवाया क्योंकि
Ans. उसे अपने शासनकाल में निरन्तर युद्ध करने पड़े
Q33. किस मुगल शासक का दो बार राज्याभिषेक हुआ?
Ans. औरंगजेब का
Q34. अकबर के युवावस्था में उसका संरक्षक था?
Ans. बैरम खाँ
Q35. ग्रांड ट्रंक सड़क जोड़ती है
Ans. कोलकाता व अमृतसर को
Q36. शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है?
Ans. सासाराम में
Q37. वर्ष 1526 ई. में लड़ी गई पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर से कौन पराजित हुआ था?
Ans. इब्राहिम लोदी
Q38. अकबर का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था?
Ans. कालानौर में
Q39. गुरु अर्जुनदेव समकालीन थे?
Ans. जहाँगीर
Q40. किस राजपूत वंश ने अकबर के सामने समर्पण नहीं किया था?
Ans. सिसोदिया वंश ने
Q41. किस मुगल शासक को ‘आलमगीर‘ कहा जाता था?
Ans. औरंगजेब को
Q42. सम्राट अकबर द्वारा किसको ‘जरीकलम‘ की उपाधि से अलंकृत किया गया था?
Ans. मोहम्मद हुसैन को
Q43. बाबर ने पहली बार पश्चिम से कहाँ होकर भारत में प्रवेश किया?
Ans. पंजाब
Q44. फैजी किसके दरवार में रहा?
Ans. अकबर के
Q45. किसके समय में मलिक मोहम्मद जायसी ने ‘पद्मावत‘ की रचना की?
Ans. शेरशाह के
Q46. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया?
Ans. 1576 ई. में
Q47. किसने चौसा की लड़ाई (1539 ई.) में हुमायूँ को पराजित किया था?
Ans. शेरशाह ने
Q48. किस मुगल शासक ने दो बार शासन किया?
Ans. हुमायूँ ने
Q49. भारत में बीबी का मकबरा स्थित है?
Ans. औरंगाबाद में
Q50. हुमायूँ का मकबरा कहाँ है?
Ans. दिल्ली में
Q51. किस मुगल शासक को पहले आगरा में दफनाया गया बाद में उसकी एक अफगान विधवा शव को काबुल ले गयी और वहीं एक बाग में दफनाया?
Ans. बाबर को
Q51. फतेहपुर सीकरी स्थित लाल पत्थर से निर्मित शेख सलीम चिश्ती के मकबरे को किसने संगमरमर का करवाया?
Ans. जहाँगीर ने
Q52. शाहजहाँ ने किस शहर में मोती मस्जिद बनवाई थी?
Ans. आगरा में
Q53. किस युद्ध को जीतने के बाद शेरशाह ने दिल्ली में अफगान सत्ता की स्थापना की?
Ans. बिलग्राम का युद्ध
Q54. किस मुगल बादशाह ने जजिया नामक कर पुन: लगाया?
Ans. औरंगजेब
Q55. अकबर के शासनकाल में अमलगुजार‘ नामक अधिकारी का कार्य था?
Ans. भूमि राजस्व का मूल्यांकन और संग्रह करना
Q56. किस वर्ष वैशाखी के दिन 13 अप्रैल को गुरु गोविन्द सिंह ने ‘खालसा पंथ‘ की नींव रखी थी?
Ans. 1699 में
Q57. शिवाजी ने मुगलों को किस संधि के द्वारा किलों को हस्तान्तरित किया ?
Ans. पुरंदर की संधि
Q58. कौन-सा मुगल बादशाह पहले तो अंग्रेजों का कैदी रहा और बाद में जीवनपर्यन्त मराठों का पेंशनभोगी रहा ?
Ans. शाहआलम ॥
Q59. मुगलकाल में किस बन्दरगाह को बाबुल मक्का (मक्का द्वार) कहा जाता था?
Ans. सूरत को
Q60. भारत के इतिहास के संदर्भ में अब्दुल हमीद लाहौरी कौन था?
Ans. शाहजहाँ के शासन का एक राजकीय इतिहासकार
Q61. दक्षिण में किसके शासन में मुगल साम्राज्य तमिल राज्य क्षेत्र तक फैला?
Ans. औरंगजेब के
Q61. किस मुगल बादशाह की मृत्यु दीनपनाह पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई?
Ans. हुमायूँ की
Q62. ‘दास्तान-ए-अमीर हम्जा‘ का चित्रांकन किसके द्वारा किया गया?
Ans. अब्दुस् समद द्वारा
Q63. मुगल बादशाह के दुर्भाग्य पर व्यंग्य करते हुए लेनपूल ने लिखा है, ‘वह जीवन भर ठोकरें खाता रहा और ठोकर खाकर ही उसके जीवन का अंत हुआ’?
Ans. हुमायूँ के
Q64. किस सुल्तान ने पहले ‘हजरत-ए-आला‘ की उपाधि अपनाई और बाद में सुल्तान की?
Ans. शेरशाह सूरी ने
Q65. मुगल प्रशासन में ‘मदद-ए-माश‘ इंगित करता है
Ans. विद्वानों को दी जाने वाली राजस्वमुक्त अनुदत्त भूमि
Q66. मसनवी जो बाबर द्वारा मुस्लिम कानून के नियमों का संग्रह है?
Ans. मुबायीन
Q67. औरंगजेब द्वारा चलाये जिहाद का अर्थ है
Ans. दार-उल-इस्लाम
Q68. किस मुगल बादशाह को वजीर गाजीउद्दीन ने दिल्ली में दाखिल नहीं होने दिया?
Ans. शाह आलम द्वितीय को
Q69. किस इतिहासकार ने शाहजहाँ के शासनकाल को मुगलकाल का ‘स्वर्णयुग” कहा है?
Ans. ए. एल श्रीवास्तव ने
Q70. पटना की प्रान्तीय राजधानी बनाया था?
Ans. शेरशाह ने
Q71. मयूर सिंहासन (‘तख्त-ए-ताऊस’) पर बैठने वाला अन्तिम मुगल बादशाह कौन था ?
Ans. मुहम्मद शाह रंगीला‘
Q72. दिल्ली के लाल किले का निर्माण किसने करवाया था?
Ans. शाहजहाँ ने
Q73. किसमें हिन्द तथा ईरानी वास्तुकला का सर्वप्रथम समन्वय देखने की मिलता है?
Ans. शेरशाह के मकबरे में
Q74. शेरशाह को उसके पिता हसन खां ने एक जागीर के प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया था, वह जागीर थी?
Ans. सहसराम/ सासाराम
Q75. शेरशाह के बचपन का नाम था?
Ans. फरीद खाँ
Q76. पानीपत के युद्ध में बाबर की जीत का मुख्य कारण क्या था?
Ans. उसकी सैन्य कुशलता
Q77. ‘जवाबित‘ का सम्बन्ध किससे था?
Ans. राज्य कानून में
Q78. ईरान के शाह और मुगल शासकों के बीच झगड़े की जड़ क्या थी ?
Ans. कंधार
Q79. ‘जाब्ती प्रणाली‘ किसकी उपज थी?
Ans. शेरशाह की
Q80. किस मुगल बादशाह की ‘जिन्दा पीर‘ कहा जाता था?
Ans. औरंगजेब को
Q81. अकबर द्वारा बनाई गई कौन-सी इमारत का नक्शा बौद्ध विहार की तरह है?
Ans. पंचमहल
Q82. मुमताज महल का असली नाम था?
Ans. अर्जुमन्द बानो बेगम
Q83. अन्तिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर था। उनके पिता का नाम था?
Ans. अकबरशाह॥
Q84. औरंगजेब ने दक्षिण में जिन दो राज्यों को विजित किया था, वे थे?
Ans. गोलकुंडा एवं बीजापुर
Q85. किस मुगल बादशाह ने अपनी आत्मकथा फारसी में लिखी?
Ans. जहाँगीर
Q86. अकबर ने सर्वप्रथम वैवाहिक सम्बन्ध राजपूतों के जिस गृह से स्थापित किये,वह था?
Ans. कछवाहों से
Q87. मुगलों ने नवरोज नौरोज का त्योहार लिया?
Ans. पारसियों से
Q88. किस बादशाह के अन्तर्गत मुगल सेना में सर्वाधिक हिन्दू सेनापति थे?
Ans. औरंगजेब के
Q89. किस इतिहासकार ने अकबर द्वारा प्रतिपादित ‘दीन-ए-इलाही‘ को एक धर्म कहा?
Ans. अबुल फजल ने
Q90. कौन-सा मकबरा ‘द्वितीय ताजमहल‘ कहलाता है?
Ans. राबिया-उदौरानी का मकबरा/बीबी का मकबरा
Q91. ‘अनवार-ए-सुहैली‘ ग्रन्थ किसका अनुवाद है?
Ans. पंचतंत्र का
Q92. धरमत का युद्ध (अप्रैल 1658) किनके बीच लड़ा गया ?
Ans. औरंगजेब और दारा शिकोह के
Q93. किसने मुगलकाल में ऐतिहासिक विवरण लिखा?
Ans. गुलबदन बेगम ने
Q94. जहाँगीर के दरबार में पक्षियों का सबसे बड़ा चित्रकार था?
Ans. मंसूर
Q95. प्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन का मकबरा स्थित है?
Ans. ग्वालियर में
Q96. गुलबदन बेगम पुत्री थी?
Ans. बाबर की
Q97. किस सिक्ख गुरु की मृत्यु के लिए औरंगजेब जिम्मेदार है?
Ans. गुरु तेग बहादुर
Q98. भारत के मुगल शासक बनने पर जहीरुद्दीन मुहम्मद ने क्या नाम रखा?
Ans. बाबर
Q99. मुगल प्रशासन में जिले को किस नाम से जाना जाता था?
Ans. सरकार
Q100. दिल्ली की प्रसिद्ध जामा मस्जिद का निर्माण किसने किया?
Ans. शाहजहाँ
Q101. किस मुसलमान विद्वान् का हिन्दी साहित्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण योगदान हैं?
Ans. अब्दुर्रहीम खानखाना का
Q102. अकबर के काल में महाभारत का फारसी अनुवाद जिसके निर्देशन में हुआ, वह है
Ans. फैजी
Q103. अकबर द्वारा बनाई गई श्रेष्ठतम इमारतें पायी जाती हैं?
Ans. फतेहपुर सीकरी में
Q104. हल्दीघाटी युद्ध (1576) के पीछे अकबर का मुख्य उद्देश्य था?
Ans. राणाप्रताप को अपने अधीन लाना
Q105. शेरशाह ने ‘अशर्फी‘, ‘रुपया‘, ‘दाम‘ नामक नये सिक्के चलवाए वे जिन धातुओं से बने होते थे, वे हैं
Ans. सोना, चाँदी, ताँबा
Q106. मुगल सपाट अकबर के समय का प्रसिद्ध चित्रकार था?
Ans. दशवंत
Q107. अकबर के शासनकाल में पुनर्गठित केन्द्रिक प्रशासन तंत्र के अन्तर्गत सैनिक भाग का प्रमुख था?
Ans. मीर बख्शी
Q108. अकबर का सबसे अन्तिम विजय अभियान था?
Ans. असीरगढ़ विजय
Q109. अकबर के ‘नवरत्न‘ में से एक बीरबल किस अभियान के समय मारे गये?
Ans. युसूफज़ाइयों के विद्रोह को दबाते समय
Q110. अकबर ने किसे ‘कविराय‘/’कविराज‘ की उपाधि दी ?
Ans. बीरबल को
Q111. किसने अकबर की कब्र को खोदकर उसकी हड्डियों को जला दिया?
Ans. राजाराम ने
Q112. जहाँगीर के निर्देश पर किसने अबुल फजल की हत्या कर दी?
Ans. वीरसिंह बुंदेला ने
Q113. मेवाड़ से युद्ध तथा चित्तौड़ की संधि किसके शासनकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है?
Ans. जहाँगीर की
Q114. अन्तिम रूप से जजिया कर समाप्त करने वाला मुगल बादशाह था?
Ans. मुहम्मदशाह ‘रंगीला’
Q115. एतमाद-उद्-दौला का मकबरा आगरा में किसने बनवाया?
Ans. नूरजहाँ ने
Q116. राजपूताना के राज्यों में से किस एक ने अकबर की सम्प्रभुता स्वीकार नहीं की थी?
Ans. मेवाड़ ने
Q117. ‘अकबरनामा‘ किसने लिखा?
Ans. अबुल फजल ने
Q118. किस मध्यकालीन भारतीय शासक ने ‘पट्टा‘ एवं ‘कबूलियत‘ की प्रथा आरम्भ की थी?
Ans. शेरशाह ने
Q119. मुगल सम्राट् औरंगजेब कौन-सा वाद्य-यंत्र बजाते थे?
Ans. वीणा
Q120. जहाँगीर को कहाँ दफनाया गया?
Ans. लाहौर में
Q121. प्रसिद्ध जैन आचार्य कौन थे जिनको अकबर ने बहुत सम्मानित किया था?
Ans. हरिविजय सूरी
Q122. शाहजहाँ के काल में कौन यूरोपीय यात्री भारत आया?
Ans. पीटर मुण्डी
Q123. लंदन में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के गठन के समय भारत का कौन बादशाह था?
Ans. अकबर
Q124. अकवर ने ‘दीन-ए-इलाही‘ प्रारम्भ किया?
Ans. 1582 में
Q125. अपने पूर्वजों की उपाधि मिजां को त्यागकर बाबर ने कौन-सी उपाधि धारण की?
Ans. पादशाह की
Q126. दिल्ली का पुराना किला किसके द्वारा बनवाया गया?
Ans. शेरशाह के
Q127. बाबर की उदारता के कारण उसे कौन-सी उपाधि दी गई?
Ans. कलन्दर की
Q128. अफगानों की शक्ति को बाबर ने किस युद्ध में कुचला?
Ans. घाघरा युद्ध में
Q129. बाबर ने युद्ध में किस रण पद्धति को अपनाया?
Ans. तुलगमा
Q130. हुमायूँ से सहायता की याचना हेतु किसने उसे राखी भेजी?
Ans. राजमाता कर्णवती (चित्तौड़) ने
Q131. अबुल फजल ने हुमायूँ को क्या कहकर सम्बोधित किया?
Ans. इंसान-ए-कामिल
Q132. भारत विजय के उपलक्ष्य में बाबर से कोहेनूर हीरा किसे प्राप्त हुआ?
Ans. हुमायूँ को
Q133. किस शासक ने स्वयं ही सुल्तान-उल-अदल की उपाधि धारण की थी?
Ans. शेरशाह ने
Q134. शेरशाह ने कौन-सा नया सिक्का प्रचलित किया?
Ans. रुपया
Q135. शेरशाह द्वारा बनवाई गई 1700 सरायों का प्रबन्ध कौन करता था?
Ans. शिकदार
Q136. सिक्कों पर शेरशाह का नाम और पद किस लिपि में लिखे गए हैं?
Ans. देवनागरी में
Q137. अकबर की माता का नाम क्या था?
Ans. हमीदा वानू बेगम
Q138. अकबर ने मालवा पर विजय कब प्राप्त की?
Ans. 1561 ई. में
Q139. अकबर के राजकवि तथा प्रसिद्ध संगीतकार कौन थे?
Ans. तानसेन
Q140. शाहजहाँ का रत्नजड़ित सिंहासन किस नाम से जाना जाता है?
Ans. तख्ने ताऊस
Q141. मुसलमानों पर लगने वाले किस कर को बाबर ने समाप्त कर दिया?
Ans. तमगा
Q142. 1561 ई. में मालवा का शासक कौन था?
Ans. बाज बहादुर
Q143. सिक्कों पर कलमों का लिखा जाना किसने बन्द कराया?
Ans. औरंगजेब ने
Q144. तख्ते ताऊस में कौन-सा हीरा जुड़ा हुआ था?
Ans. कोहेनूर
Q145. हुमायूँ जीवन भर लड़खड़ाता रहा और लड़खड़ाते हुए जान दे दी, किसने कहा?
Ans. लेनपूल ने
Q146. मुबइयान नामक पद्य शैली का विकास किसने किया था?
Ans. बाबर ने
Q147. शेरशाह के मकबरे को ताजमहल से भी सुन्दर किसने कहा?
Ans. कनिंघम ने
Q148. बुद्धिमता और अनुभव में वह दूसरा हैदर था – शेरशाह के बारे में किसने कहा?
Ans. अब्बास खाँ ने
Q149. नुशरत शाह को पराजित करने के पश्चात् शेरखां ने कौन-से उपाधि धारण की?
Ans. हजरतेआला की
Q150. गुजरात विजय की स्मृति में अकबर ने किस इमारत का निर्माण करवाया?
Ans. बुलंद दरवाजा (फतेहपुर सीकरी) का
Q151. औरंगजेब ने सती प्रथा पर कव प्रतिबन्ध लगाया?
Ans. 1663 ई. में
Q152. दक्षिण का प्रवेश द्वार किसे माना जाता है?
Ans. खान देश को
Q153. अकबर के शासनकाल में प्रधानमंत्री को किस नाम से जाना जाता था?
Ans. वकील
Q154. 40 स्तम्भों वाला एक विशाल किला कहां स्थित है?
Ans. इलाहाबाद में
Q155. सैन्य विभाग का मुखिया कीन होता था?
Ans. मीर बख्शी