General Science: कार्बनिक रसायन (Organic Chemicals) One Liner Question Answers In Hindi

General Science in Hindi-Topic-कार्बनिक रसायन (Organic Chemicals):

अगर आप सरकारी नौकरी (Government Jobs Entrance Exam) के लिए एग्जाम की Preparation कर रहे हैं जैसे UPSC Exam, SSC Exam, State Government Jobs Exams, Defense Exam, State Police Written Test, NDA Exam, TET Exam, CTET, Allied Services, RRB NTPC, DRDO MTS, Railways, Delhi Police, HPSSC, Or any other Exam तो सामान्य विज्ञान  (General Science) का टॉपिक कार्बनिक रसायन (Organic Chemicals) in Hindi आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा |

इस टेस्ट सीरीज (Test Series/ Question Series) में General Science का Topic: कार्बनिक रसायन (Organic Chemicals) सामान्य ज्ञान (General Knowledge/General Awareness/GA) से सम्बंधित हिंदी (Hindi) में महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी (Important Question-Answers) तैयार की गयी है|

General Science-कार्बनिक रसायन (Organic Chemicals) One Liner Questions-Answers in Hindi:

Q1. गैसोहोल जो मोटर गाड़ियों में ईंधन के रूप में प्रयुक्त होता है, मिश्रण है

Ans. पेट्रोल व ऐल्कोहॉल का

Q2. भारी वाहनों में डीजल का उपयोग किस लिए किया जाता है?

Ans. उच्च क्षमता और आर्थिक बचत

Q3. व्यापारिक वैसलिन किससे निकाला जाता है?

Ans. पेट्रोलियम से

Q4. पैराफिन (Paraffin) किसका उपोत्पाद है?

Ans. पेट्रोलियम परिशोधन का

Q5. जीवन शक्ति के सिद्धान्त का प्रतिपादन किस रसायनज्ञ ने किया?

Ans. बर्जीलियस ने

Q6. प्रकृति में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला कार्बनिक यौगिक है?

Ans. सेलुलोज

Q7. कपूर (Camphor) को किस विधि द्वारा शुद्ध किया जाता है?

Ans. ऊर्ध्वपातन

Q9. ठोस कपूर (Camphor) से वाष्प बनने की क्रिया को कहते हैं?

Ans. ऊर्ध्वपातन

Q10. पेट्रोल का मुख्य संघटक क्या है?

Ans. ऑक्टेन

Q11. विमानन गसोलिन में ग्लाइकॉल मिलाया जाता है, क्योंकि यह

Ans. पेट्रोल के हिमीभवन को रोकता है

Q12. कार के इंजन में नाकिंग से बचने के लिए प्रयोग में लाया जाता है?

Ans. इथाइल ऐल्कोहॉल

Q13. सैप्टिक टैंक (Saptic Tank) से निकलने वाली गैसों के मिश्रण में मुख्यतः कौन-सी गैस होती है?

Ans. मीथेन

Q14. पेट्रोलियम से प्राप्त होने वाला मोम (wax) है?

Ans. पैराफिन मोम

Q15. गैसोलिन के नमूने की गुणवत्ता का पता कैसे लगता है?

Ans.  इसके ऑक्टेन संख्या से

Q16. गोबर गरम में मुख्य रूप से पायी जाती है?

Ans. मीथेन

Q17. खदानों में अधिकांश विस्फोट होते हैं?

Ans. हवा के साथ मीथेन के मिश्रण से

Q18. रसोई गैस किसका मिश्रण है?

Ans. ब्यूटेन एवं प्रोपेन का

Q19.  प्रथम विश्वयुद्ध में किस गैस को रासायनिक आयुध के रूप में उपयोग  किया गया था?

इन्हे भी पढ़े :  General Science-विद्युत् (Electricity) One Liner Questions in Hindi

Ans. मस्टर्ड गैस का

Q20. प्राकृतिक गैस का मुख्य अवयव है?

Ans. मीथेन

Q21. धातुओं में जोड़ लगाने (Welding) में कौन-सी गैस प्रयुक्त होती है?

Ans. ऐसीटिलीन

Q22. प्रशीतक फ्रीऑन (Feron) है?

Ans. डाइफ्लुओरो डाइक्लोरो मीथेन

Q23. इण्डेन गैस एक मिश्रण है?

Ans. ब्यूटेन और प्रोपेन का

Q24. कार्बन मोनोऑक्साइड की अभिक्रिया 300°C पर H2 से कराने पर बनती है?

Ans. मीथेन

Q25. कच्चे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए प्रयोग में लायी जाने वाली गैस का नाम है?

Ans. ऐसीटिलीन

Q26. कैल्सियम कार्बाइड पर जल डालने से बनती है?

Ans. ऐसीटिलीन

Q27. बिजली से लगी आग बुझाने में प्रयुक्त होता है?

Ans. पायरीन अग्निशामक

Q28.  बायो गैस (Bio Gas) का मुख्य घटक है?

Ans. मीथेन

Q29. काष्ठ स्पिरिट क्या होती है?

Ans. मेथिल ऐल्कोहॉल

Q30. शराब (Wine) में उपस्थित रहता है?

Ans. इथाइल ऐल्कोहॉल

Q31. अधिक मात्रा में इथाइल ऐल्कोहॉल का सेवन करने पर बुरा प्रभाव पड़ता है?

Ans. लीवर पर

Q32. उन शराब त्रासदियों में जिनके परिणामस्वरूप अन्धता आदि होती हैहानिकारक पदार्थ है?

Ans. मिथाइल ऐल्कोहॉल

Q33. टिंचर आयोडीन है?

Ans. आयोडीन का ऐल्कोहलिक विलयन

Q34. कौन-सी गैस ओजोन परत के ह्रास के लिए उत्तरदायी हैं?

Ans. क्लोरोफ्लोरो कार्बन

Q35. दलदली भूमि (Marshy Land) से कौन-सी गैस निकलती है?

Ans. मीथेन

Q36. विकृतिकृत ऐल्कोहॉल –

Ans. पीने के लिए ठीक नहीं क्योंकि इसमें  विषैले पदार्थ होते हैं

Q37. ऐल्कोहलिक खमीरन (Alcoholic Fementation) का आखिरी उत्पाद  क्या है?

Ans. इथाइल ऐल्कोहॉल

Q38. C2H5OH किसका रासायनिक सूत्र है?

Ans. थाइल ऐल्कोहॉल का

Q39. मिथेनॉल किस नाम से जाना जाता है?

Ans. वुड ऐल्कोहॉल

Q40. शराब का निर्माण किस क्रिया के परिणामस्वरूप होता है?

Ans. किण्वन

Q41. काष्ठ से प्राप्त पाइरोलिग्नियस अम्ल में होता है?

Ans. 10% एसीटिक अम्ल

Q42. बायोडीजल के उत्पादन में कौन-सी प्रक्रिया अपनायी जाती है?

Ans. ट्रांसएस्टरीफिकेशन

Q43. जब चीटियाँ काटती हैं तो वे अन्त:क्षेपित करती हैं?

Ans. फॉर्मिक अम्ल

Q44. मधुमक्खी के दंश से एक अम्ल छूटता है, जिसके कारण दर्द और जलन  होती है। यह अन्त:क्षेपित अम्ल कौन-सा है?

Ans. मेथेनोइक अम्ल

Q45. सिरके (Vinegar) में कौन-सा अम्ल उपस्थित होता है?

Ans. एसीटिक अम्ल

Q46. शीरा अति उत्तम कच्चा माल है?

Ans. ऐसीटिक अम्ल के लिए

Q47. टमाटर सॉस (Sauce) में पाया जाता है?

इन्हे भी पढ़े :  General Science-आधुनिक भौतिकी (Modern Physics) One Liner Questions in Hindi

Ans. ऑक्जेलिक अम्ल

Q48. सिरके (Vinegar) का प्रमुख घटक क्या है?

Ans. एसीटिक अम्ल

Q49. सिरका (Vinegar) होता है?

Ans. जल में ऐसीटिक अम्ल का 5% विलयन

Q50.  यदि दूध को काफी समय तक बिना ढके रखा जाए तो दूध खट्टा हो जाता है। यह किसके कारण होता है?

Ans. लैक्टिक अम्ल के

Q51. शीत प्रधान देशों में ऑटोमोबाइल्स के रेडियेटर्स में एण्टीफ्रिज मिश्रण का  इस्तेमाल किया जाता है। इस मिश्रण में क्या-क्या होता है?

Ans. पानी और इथिलीन ग्लाइकॉल

Q52. खाना बनाने में प्रयोग की जाने वाली गैस मुख्यत: है?

Ans. मीथेन

Q53. ऐल्डॉल संघनन किसके बीच नहीं हो सकता है?

Ans. एक ऐल्डिहाइड व एक ईस्टर

Q54. मांसपेशियों में किस द्रव के एकत्रित होने से थकावट आती है?

Ans. लैक्टिक अम्ल के

Q55. नींबू खट्टा किस कारण होता है?

Ans. साइट्रिक अम्ल के

Q56. मानव गुर्दे में बनने वाली पथरी प्राय: बनी होती है?

Ans. कैल्सियम ऑक्जैलेट की

Q57. आयोडोफार्म का प्रयोग किस रूप में किया जाता है?

Ans. पूतिरोधी

Q58. यूरिया उर्वरक में नाइट्रोजन किस रूप में होता है?

Ans. एमाइड

Q59. यूरिया में नाइट्रोजन की प्रतिशत मात्रा होती है?

Ans. 46%

Q60. लौह उत्प्रेरक की उपस्थिति में बैंजीन क्लोरीन गैस के साथ प्रतिक्रिया करके क्या बनाता है?

Ans. क्लोरो बैंजीन

Q61. रबड़ उद्योग में बहुलता से प्रयुक्त होता है?

Ans. ऐनिलीन

Q62. डी. डी. टी. (D.D.T.) का पूरा नाम है?

Ans. डाइक्लोरो डाइफिनाइल ट्राइक्लोरोथेन

Q63. अश्रु गैस (Tear Gas) का रासायनिक नाम है?

Ans. क्लोरो ऐसीटोफिनोन

Q64. फलों के रस को सुरक्षित रखने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?

Ans. बैंजोजक अम्ल का

Q65. खाद्य पदार्थों के परिरक्षण हेतु कौन-सा पदार्थ प्रयुक्त होता है?

Ans. बैजोइक अम्ल

Q66. आँसू गैस (Tear Gas) में प्रयुक्त होता है?

Ans. क्लोरो ऐसिटोक्यूसोन

Q67. भोपाल गैस त्रासदी के दौरान कौन-सी गैस निकली थी?

Ans. मेथिल आइसोथायोसयनेट

Q68.  डॉक्टरों की राय है कि गुर्दे एवं गॉल ब्लैडर की पथरी से पीड़ित व्यक्तियों को अधिक मात्रा में टमाटर, अंडे, दूध और गोभी आदि नहीं लेने चाहिए ताकि क्रिस्टल न बन सके?

Ans. कैल्सियम ऑक्जैलेट के

Q69. फोटोग्राफी में कौन-सा अम्ल प्रयोग किया जाता है?

Ans. ऑक्जैलिक अम्ल

Q70. पौधों की कोशिकाओं में ऑक्जैलिक अम्ल किस रूप में होता है?

Ans. कैल्सियम ऑक्जैलेट

Q71. नैप्थलीन का मुख्य स्रोत है?

इन्हे भी पढ़े :  General Science: अधातुएँ और उनके यौगिक (Non-Metals and Their Compounds) Questions In Hindi

Ans. कोलतार

Q72.  टेफ्लॉन क्या है?

Ans. फ्लुओरो कार्बन

Q73. प्राकृतिक रबड़ एक बहुलक है।

Ans. आइसोप्रीन का

Q74. बुलेटप्रूफ जैकेट के निर्माण में किस बहुलक पदार्थ का उपयोग होता है?

Ans. केवलर का

Q75. बेकेलाइट फीनॉल किसका बहुलक है?

Ans. फॉर्मेल्डिहाइड

Q76. प्लास्टिक उद्योग में प्रयुक्त होने वाला शब्द PVC से तात्पर्य है?

Ans. पॉली विनाइल क्लोरावर

Q77. प्राकृतिक रबड़ किसका बहुलक है?

Ans. आइसोप्रीन का

Q78. रेयॉन के निर्माण में कौन-सा मुख्य कच्चा माल प्रयोग किया जाता है?

Ans. सेलुलोज

Q79. फलों के मीठे स्वाद का कारण है?

Ans. फ्रक्टोस

Q80. कार्बोहाइड्रेट (कार्बोज) किसके यौगिक हैं?

Ans. कार्बन, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के

Q81. सूखने वाले तेलों में काफी बड़ी मात्रा में होती है?

Ans. असंतृप्त वसा अम्लों की

Q82. मेथिलिट स्पिरिट में केवल मेथेनॉल होता है, क्या कथन सही है?

Ans. नहीं

Q83. बरसाती (Ralin Coat) किससे बनाया जाता है?-

Ans. पॉली कार्बोनेट्स से

Q84.  कौन-सा प्लास्टिक खाने के पदार्थ को पैक करने में प्रयोग किया जाता है?

Ans. पॉली इथिलीन

Q85. कृत्रिम रेशम का अन्य नाम है?

Ans. डेक्रॉन

Q86. मानव निर्मित प्रथम कृत्रिम रेशा था?

Ans. रेयॉन

Q87. एमाइडों को किस अभिक्रिया द्वारा एमाइनों में बदला जा सकता है?

Ans. हॉफमेन

Q88.  ग्लाइकोजिन, स्टार्च तथा सेलूलोज किसके बहुलक हैं?

Ans. ग्लूकोज के

Q89. वह औषधि कौन-सी है जो दुश्चिता को कम करती है और शांति प्रदान करती है?

Ans. प्रशांतक

Q90. निम्नलिखित में से कौनसा रसायन फल पकाने में सहायता  करता है?

Ans. इथेफॉन

Q91. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?

Ans. फुलरीन्स-प्लोरीनयुक्त कार्बनिक यौगिक

Q92. बुलेटप्रूफ पदार्थ बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा  बहुलक प्रयुक्त होता है?

Ans. पॉलिएमाइड

Q93. साबुन निर्माण में होने वाली अभिक्रिया साबुनीकरण कहलाती है। मूलतः साबुन किसका सोडियम या पोटेशियम लवण है?

Ans. दीर्घ श्रृंखला मोनोकार्बोक्सिलिक अम्ल

Q94. किस द्रव के एकत्रित होने पर मांसपेशियां थकान का अनुभव करने लगती हैं?

Ans. लैक्टिक एसिड

Q95. सिरका निम्न में से किस एक का जलीय घोल है?

Ans. एसीटिक अम्ल  का

Q96. सभी जैव यौगिक का अनिवार्य मूल तत्व है?

Ans. कार्बन

Q97. एक विद्यार्थी ने संयोगवश एसीटोन को ऐल्कोहॉल के साथ मिला दिया। एसीटोन एवं ऐल्कोहॉल के इस मिश्रण को कैसे अलग-अलग कर सकते हैं?

Ans. प्रभाजी आसवन द्वारा

Sponsored By

Leave a Comment